जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश हेतु चयन परीक्षा की ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर
0- 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा चयन परीक्षा का आयोजन
बालोद. जवाहर नवोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश हेतु चयन परीक्षा की ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं एवं 11वीं में लेटरएंट्री प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आॅनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट कक्षा 9वीं हेतु https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 एवं 11वीं हेतु https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 9वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश हेतु सत्र 2026-27 अध्ययनरत कक्षा 8वीं के छात्र-छात्राएं जिनकी जन्मतिथि 01 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 एवं कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश हेतु सत्र 2026-27 अध्ययनरत कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राएं जिनकी जन्मतिथि 01 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 आवेदन के लिए पात्र हैं।











Leave A Comment