ब्रेकिंग न्यूज़

 नगर पंचायत पलारी में 17 सितंबर से प्रारंभ होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

0- कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
बालोद. संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास छत्तीसगढ़ तथा जनसंपर्क विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार नगर पंचायत पलारी में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि  इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 का संकल्प लेना तथा केंद्र व राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।अभियान के सफल संपादन और वार्ड स्तर पर शत-प्रतिशत जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर सभी 10 प्रमुख कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसके अंतर्गत 17 सितंबर को शाम 07 बजे ’आशीर्वाद का दीया अभियान’ का शुभारंभ वार्डवासियों द्वारा योजनाओं के प्रति आभार स्वरूप दीप प्रज्ज्वलन एवं ओंकारेश्वर शिव मंदिर में प्रत्येक परिवार की सहभागिता से संकल्प दीप जलाए जाएंगे। 
इसके लिए नगर पंचायत पलारी के लेखापाल गिरधर लाल (मो. 8889958470) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह 19 सितंबर को ’सेवा चित्र प्रतियोगिता’ अंतर्गत नगर के शासकीय व निजी स्कूलों में बच्चों के लिए ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पलारी के प्राचार्य श्री अनिल कुमार सोनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह 22 सितंबर को ’सेवा स्मरण कार्यक्रम’ अंतर्गत स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता हेतु संगीतमय नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी। इसके लिए शासकीय प्राथमिक शाला पलारी के प्रधानपाठक श्री बोधन लाल साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह 25 सितंबर को ’आंगन का मिलन’ अंतर्गत स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों व माताओं की सक्रिय भागीदारी से मातृ संवाद और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम होगा। इसी तरह 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सुबह 07 बजे सेवा-मेरा योगदान कार्यक्रम अंतर्गत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 
07 अक्टूबर को ’सेवा ज्योति यात्रा’ अंतर्गत नगर में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, रैली एवं मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 12 अक्टूबर को ’सेवा सेतु अभियान’ अंतर्गत कार्यालयों में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत पलारी के लेखापाल श्री गिरधर लाल (मो. 8889958470) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संपूर्ण अभियान के दौरान शासन के निर्देशानुसार ’कहानी बदलाव की’ कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों पर आधारित वीडियो व रील बनाकर सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही ’सेवा के रंग’ अंतर्गत नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर भव्य ’ह्यूमन रंगोली’ व ’भारत मंडल रंगोली’ सजाई जाएगी। इसके अलावा जिले के सभी जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में ’जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english