ब्रेकिंग न्यूज़

 आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक, गणेश उत्सव की व्यवस्थाओं सहित निगम के विभिन्न कार्यों की हुई समीक्षा

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त श्रीमती सुरुचि सिंह की अध्यक्षता में निगम सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम द्वारा संचालित विभिन्न कार्यों एवं आगामी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में शासन के निर्देशानुसार गणेश जी की मूर्ति स्थापना के लिए पंडाल निर्माण हेतु अनुमति लेने संबंधी विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि 5,000 वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल वाले सभी पंडालों के लिए अनुमति शुल्क, सफाई शुल्क एवं सुरक्षा निधि जमा करना अनिवार्य होगा। वहीं 5,000 वर्गफीट से छोटे पंडालों में यदि व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं, तो ऐसे पंडालों के लिए भी अनुमति शुल्क, सफाई शुल्क एवं सुरक्षा निधि जमा करनी होगी।
पंडाल के लिए अनुमति शुल्क 3.50 रुपये प्रति वर्गफीट, जबकि सफाई शुल्क 2,000 रुपये निर्धारित है। सुरक्षा निधि वापसी योग्य होगी। पंडाल संचालकों को निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप अनुमति प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही शहर के विभिन्न तालाबों को चरणबद्ध चिन्हांकित कर जलकुंभी की सफाई व्यवस्था हेतु निर्देश दिये हैं । शासन के आदेशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित की जाने वाली निगम की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा हुई। सी एम पोर्टल, जनशिकायत, नगरोत्थान योजना सहित अन्य संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में निगम के ईंधन व्यय में कमी लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए वाहनों के बेहतर उपयोग एवं निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, कार्यों की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई।
आयुक्त श्रीमती सुरुचि सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। शासन एवं निगम स्तर से जारी निर्देशों का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित करने के साथ ही शहर की स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं एवं विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
बैठक में निगम के अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, उपायुक्त नरेंद्र बंजारे, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, ऐशा लहरे, कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, संजय वर्मा, अनिल सिंह, अरविन्द शर्मा, नितेश मेश्राम, लेखाधिकारी चन्द्रभूषण साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, राजस्व अधिकारी जे.पी. तिवारी, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, सहायक अभियंता श्वेता वर्मा, चंद्रकांत साहू सहित उप अभियंता एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english