ब्रेकिंग न्यूज़

17 सितंबर से जिले में गूंजेगा सेवा और जनभागीदारी का संकल्प

सेवा और सहभागिता की भावना को मजबूत करेगा एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान
बिलासपुर/जिले में जनसेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प को मजबूत करने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहंुचाने सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सेवा, स्वच्छता, जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने अभियान के सफल आयोजन के लिए नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे तथा जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही विभागीय अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को गतिविधिवार जिम्मेदारियां सौंपी हैं।  
  अभियान के दौरान 17 सितंबर की शाम को जिला स्तर पर, रतनपुर और मल्हार मंदिर में, महतारी वंदन, पीएम आवास हितग्राहियों के घर में एवं प्रत्येक परिवार स्तर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया जाएगा। मेरे सपनों का भारत’ विषय पर 18 एवं 19 सितम्बर, 28 सितम्बर, 1 अक्टूबर एवं 3 अक्टूबर को विद्यालय स्तर पर ‘ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 17 सितंबर से 21 सितम्बर, 6 से 10 अक्टूबर एवं 15 से 17 अक्टूबर तक प्रमुख स्थलों पर नमो सेवा अनकही कहानियां विषय पर संगीतमय नाटक प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आंगन मिलन सेवा का आयोजन, 17 से 21 सितम्बर तक सेवा की कहानी, पर्यटन विभाग द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत बस्तर सहित परिवर्तनकारी स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा निकली जाएगी। 23 से 25 सितम्बर तक सेवा मेरा योगदान का आयोजन होगा। वहीं जल संसाधन विभाग के माध्यम से ‘जल जन सेवा संकल्प’ से जुड़ी गतिविधियां पूरे अभियान के दौरान संचालित की जाएंगी। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा-मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत नदी घाटों की स्वच्छता सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। 1 से 5 अक्टूबर तक विकासखण्ड स्तर पर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार अंतर्गत शिविर लगाये जाएंगे। 29 सितम्बर को सेवा के रंग, राष्ट्र के संग का आयोजन होगा। 9 अक्टूबर को सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज एवं 17 अक्टूबर को सुशासन सेवा संवाद जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।  
  कलेक्टर ने सभी संबंधित नोडल अधिकारियों एवं विभागों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english