ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा संकल्प अभियान: अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

जिला पंचायत बालोद में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित; 17 सितंबर को मनाया जाएगा 'आशीर्वाद का दीया'
बालोद/ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत बालोद के सभाकक्ष में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू एवं जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में अभियान की तैयारियों, गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
 जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य ध्येय शासन की सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं और सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए पंचायत स्तर पर जनभागीदारी को बढ़ावा देकर काम को परिणाममूलक बनाया जाएगा।
 जन-जागरूकता पर जोर 
जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने और पंचायत प्रतिनिधियों सहित आम ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
 हितग्राहियों को जोड़ने की पहल 
केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो चुके हितग्राहियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हो सकें।
विशेष आयोजन:17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया'
अभियान के अंतर्गत आगामी 17 सितंबर 2026 को 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत प्रशासन ने इस अवसर पर अधिक से अधिक ग्रामीणों से बढ़-चढ़कर भाग लेने और जनभागीदारी निभाने की अपील की है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english