ब्रेकिंग न्यूज़

 16 सितम्बर से 30 सितम्बर तक विशेष राजस्व वसूली शिविर

0- नगर निगम के सभी 10 जोनों और रायपुर नगर निगम मुख्यालय में चालू वित्त वर्ष के सम्पतिकर का पूर्ण भुगतान करने पर सम्पतिकरदाताओं को सम्पतिकर में 5% छूट का लाभ प्रदान करने 16 सितम्बर से 30 सितम्बर 2026 तक विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित करने के निर्देश
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने नगर निगम के सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों को निर्देश दिए हैँ कि रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों को चालू वित्तीय वर्ष के संपत्तिकर एवं अन्य देय राजस्व की राशि जमा करने हेतु निर्धारित 5% छूट (रिबेट ) का अधिकाधिक लाभ प्रदान करने तथा रायपुर नगर पालिक निगम की राजस्व वसूली में वृद्धि के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 16 सितम्बर 2026 से 30 सितम्बर 2026 तक रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों में विशेष राजस्व वसूली अभियान संचालित किया जाए।
नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जोन अंतर्गत निम्नानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें :-
* विशेष राजस्व वसूली शिविर
दिनांक 16 सितम्बर 2026 से 30 सितम्बर 2026 तक ऐसे वाडौं/क्षेत्रों में, जहाँ अपेक्षाकृत कम बकायादार हैं अथवा राजस्व वसूली की पर्याप्त संभावना है, विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित किये जाएँ। आवश्यकतानुसार जोन स्तर पर भी विशेष शिविर आयोजित किया जाए। 
5% छूट का अधिकतम लाभ
नागरिकों को निर्धारित अवधि में कर देयक जमा करने पर मिलने वाली 5% छूट का लाभ लेने हेतु विशेष रूप से प्रेरित किया जाए तथा शिविर के माध्यम से अधिकाधिक करदाताओं से तत्काल भुगतान कराया जाए।
 विशेष राजस्व वसूली शिविर का समय
विशेष राजस्व वसूली शिविर दिनांक 16 सितम्बर 2026 से 30 सितम्बर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित किया जाए। 
नोडल/ कर्मचारी अधिकारी की नियुक्ति
प्रत्येक जोन से एक नोडल अधिकारी/कर्मचारी नामांकित किया जाए, जो शिविर के संचालन, राजस्व वसूली, नागरिकों की सुविधा तथा दैनिक प्रगति की जानकारी संकलित कर जोन कमिश्नर को प्रस्तुत करने के लिए उत्तरदायी हो। 
 व्यापक प्रचार-प्रसार
नगर निगम आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है कि 5% छूट एवं विशेष राजस्व वसूली शिविर की जानकारी अधिकाधिक नागरिकों तक पहुँचाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए वार्ड स्तर पर सार्वजनिक मुनादी, पम्पलेट, बैनर, होर्डिंग, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप्प /चैटबोट तथा अन्य उपलब्ध माध्यमों का उपयोग किया जाए।
 नगर निगम मुख्यालय में विशेष शिविर
निर्देशित किया गया है कि पूर्व वर्षों की भांति नगर पालिक निगम मुख्यालय के प्रवेश द्वार के समीप भी विशेष राजस्व वसूली शिविर लगाया जाए। उक्त शिविर में नगर निगम राजस्व विभाग एवं नगर निगम बाजार विभाग द्वारा आवश्यक स्टाफ की ड्यूटी लगाकर नागरिकों को कर/बाजार शुल्क एवं अन्य देयकों के भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
नागरिक सुविधा एवं त्वरित भुगतान
 नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है कि राजस्व वसूली शिविर में नागरिकों को उनके संपत्तिकर/जलकर यूजर चार्ज एवं अन्य देयकों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए डिमांड बिल/देय राशि की की जानकारी एवं तत्काल भुगतान की सुविधा सुनिश्चित की जाए। ऑनलाइन भुगतान को भी प्रोत्साहित किया जाए। 
 दैनिक वसूली की समीक्षा
 प्रत्येक जोन द्वारा शिविर में प्रतिदिन की गई राजस्व वसूली का विवरण संधारित किया जाए तथा दैनिक प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय के राजस्व विभाग को उपलब्ध कराई जाए। 
अधिकाधिक बकायादारों से संपर्क
संबंधित जोन द्वारा बकायादारों से व्यक्तिगत/दूरभाष/व्हाट्सएप्प /अन्य माध्यमों से संपर्क कर उन्हें शिविर में उपस्थित होकर बकाया राशि जमा करने तथा उपलब्ध 5% छूट का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जाए।
नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने विशेष राजस्व वसूली अभियान (दिनांक 16 सितम्बर 2026 से दिनांक 30 सितम्बर 2026 तक )को सफल बनाने हेतु 
इससे सम्बंधित समस्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए विशेष राजस्व वसूली शिविर को रायपुर नगर निगम के सर्वोपरि हित में सफल बनाने हेतु समस्त जोन कमिश्नरों को व्यक्तिगत रूप से निगरानी करना सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट निर्देशित किया है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english