'नमो सेवा-अनकही कहानियां' और 'नमो सेवा गाथा' नुक्कड़ नाटकों का आयोजन
'सेवा संकल्प अभियान'
दुर्ग/ केंद्र व राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने और जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन से जिले के समस्त नगरी निकाय एवं जनपद पंचायतों में चिन्हित स्थलों पर 'छत्तीसगढ़ लोक धरोहर' सांस्कृतिक दल द्वारा 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' एवं 'नमो सेवा गाथा' विषय पर आधारित आकर्षक नुक्कड़ नाटकों तथा नृत्य-नाटिकाओं की प्रस्तुतियां दी जा रही है। इन नुक्कड़ नाटकों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को मनोरंजन के माध्यम से शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार, विभिन्न विकासखंडों एवं नगरीय निकायों के अंतर्गत चिन्हित स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियां की जा रही है। जिसके तहत 18 सितंबर को नगर पंचायत धमधा में, जनपद पंचायत धमधा के ग्राम बिरझापुर में कार्यक्रम का आयोजन हो गया है। जनपद पंचायत दुर्ग के ग्राम पेंड्रावन में तथा 19 सितंबर को ग्राम नगपुरा में, ग्राम अंजोरा में तथा ग्राम रसमड़ा में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी प्रकार जनपद पंचायत पाटन के ग्राम सेलूद, ग्राम गाड़ाडीह एवं ग्राम जामगांव (आर) में 20 सितंबर को प्रदर्शन होगा। नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के बाजार चौक भिलाई-3 में, नगर पालिक निगम भिलाई के श्रीराम चौक खुर्सीपार भिलाई में तथा मंगल बाजार छावनी भिलाई में 21 सितंबर को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। इसके आगामी चरण में नगर पालिका परिषद जामुल में, नगर पालिका परिषद अहिवारा के बस स्टैंड अहिवारा में और जनपद पंचायत धमधा के नंदनी-खुदनी में 06 अक्टूबर को तथा नगर पालिक निगम भिलाई के जलेबी चौक कैंप-1 भिलाई, गदा चौक सुपेला भिलाई एवं कुरूद चौक कुरूद भिलाई में 07 अक्टूबर 2026 को नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।







.jpg)

.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment