ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा संकल्प अभियान : 2447 स्कूलों के बच्चों ने संकुल स्तर पर दिखाई प्रतिभा

0- चित्रों में उकेरे सपनों का भारत, भाषण में गूंजी विकसित भारत की कल्पना   
बिलासपुर. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के 2,447 स्कूलों में आयोजित स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के लिए आज संकुल स्तर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संकुल स्तर की प्रतियोगिता में डेढ़ हजार से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने चित्रों और अपने विचारों के माध्यम से भारत की उपलब्धियों, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य के सपनों को जीवंत रूप दिया।
 प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई। प्रथम श्रेणी में विगत 25 वर्षों की उपलब्धियों और महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। इसमें स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, नया कश्मीर और नक्सलवाद जैसे विषयों पर बच्चों ने चित्र बनाए और भाषण प्रस्तुत किए। चित्रकला में बच्चों ने अपने रचनात्मक कौशल के माध्यम से इन विषयों को प्रभावी ढंग से उकेरा, वहीं भाषण के माध्यम से उन्होंने बीते 25 वर्षों की उपलब्धियों और चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए।
  द्वितीय श्रेणी आगामी 25 वर्षों के ‘सपनों के भारत’ पर केंद्रित रही। इसमें सपनों का भारत, विकसित भारत 2047, नक्सल मुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रभाव जैसे विषय शामिल किए गए। बच्चों ने चित्रों और भाषणों के माध्यम से विकसित और सशक्त भारत की अपनी कल्पना को सामने रखा। संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे अब विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता बच्चों के लिए अपनी रचनात्मकता, विचारों और अभिव्यक्ति कौशल को मंच देने का माध्यम बन रही है।
  आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पांडेय, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों सहित जिले के अधिकारियों का मार्गदर्शन रहा। अधिकारियों ने बच्चों की प्रतिभा और प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संकुल स्तर पर चयनित बच्चे आगामी चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english