ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनान्तर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

 भिलाईनगर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनान्तर्गत शासन के निर्देशों के अनुपालन एवं निगम आयुक्त सुरुचि सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 21.09.2026 को प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से नगर निगम सभागार कक्ष में स्ट्रीट वेंडर्स हेतु स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को अपने व्यवसाय स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना था।
इस अवसर पर स्ट्रीट वेंडर्स को खाद्य एवं व्यवसाय स्थल की नियमित साफ-सफाई, कचरे का उचित निपटान, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित तरीके से व्यवसाय संचालित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही स्वच्छता को अपनी दैनिक कार्यप्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स उपस्थित रहे।
नगर निगम द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स से अपील की गई कि वे स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करते हुए अपने व्यवसाय स्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखें तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english