स्वच्छता को दैनिक कार्यशैली का बनाएं हिस्सा: श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा
0- ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण
0- कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया जनभागीदारी का संकल्प
बालोद. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत आज बालोद जिले के संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
स्वच्छ कार्यालय, स्वच्छ परिसर का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा स्वच्छता को दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया। अधिकारी-कर्मचारियों ने भी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और आसपास के लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
स्वच्छता अभियान के साथ संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण सहित अन्य अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से जिले में जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री अजय किशोर लकरा, एडिशनल एसपी श्री चंद्रकांत गवर्ना, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।








.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment