ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा संकल्प अभियान : ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत पर्यावरण संरक्षण से युवा जागरूकता तक विविध गतिविधियां

-कृष्ण कुंज में वृक्षारोपण कर दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प
-महाविद्यालयीन छात्राओं को मिला कैरियर मार्गदर्शन, साइबर अपराध और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
 रायपुर ‘। सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत दुर्ग जिले में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता, युवा मार्गदर्शन और साइबर सुरक्षा को लेकर विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, पुलिस विभाग, वन विभाग तथा नगर पालिक निगम दुर्ग एवं रिसाली के समन्वय से आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। अभियान के तहत रिसाली सेक्टर के वार्ड क्रमांक-09 स्थित कृष्ण कुंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, दुर्ग महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वन विभाग, नगर पालिक निगम रिसाली एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के अधिकारियों के साथ नागरिकों ने पौधरोपण किया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया। नागरिकों को पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इसी क्रम में डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग में कैरियर काउंसलिंग एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक श्री ललित चंद्राकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस विभाग एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के अधिकारी सहित महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम में अविश एडुकॉम के डायरेक्टर श्री नीलेश पारख ने छात्राओं को कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन देते हुए भविष्य की संभावनाओं और बेहतर कैरियर विकल्पों के संबंध में जानकारी दी।
उप पुलिस अधीक्षक सुश्री भारती मरकाम और उप निरीक्षक श्री संकल्प राय ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय व्यक्तिगत एवं संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने पर जोर दिया।
‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य नागरिकों और युवाओं में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से एक ओर पौधरोपण और हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया, वहीं दूसरी ओर युवाओं को कैरियर निर्माण और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english