ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा मेरा योगदान के तहत स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान

0- सियादेवी मंदिर परिसर में स्वच्छता, बैम्बू राफ्टिंग स्थल एवं व्यू पॉइंट परिसर पर किया गया पौधरोपण
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के प्रभावी नेतृत्व एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आज जनपद पंचायत गुरूर के ग्राम पंचायत नारागांव में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत वन विभाग द्वारा सियादेवी मंदिर परिसर एवं पार्किंग स्थल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही बैम्बू राफ्टिंग स्थल एवं व्यू पॉइंट परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
स्वच्छता अभियान के दौरान सियादेवी मंदिर परिसर एवं पार्किंग स्थल की साफ-सफाई की गई। वहीं बैम्बू राफ्टिंग स्थल एवं व्यू पॉइंट परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन का संदेश दिया गया। इस दौरान सभी ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने निभाई सक्रिय सहभागिता
      कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्यगण, सरपंच ग्राम पंचायत नारागांव श्रीमती मंजुला बाई सिंग्रामे, उप सरपंच श्री जगन्नाथ साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्रीमती प्राची ठाकुर, वन विभाग के एसडीओ श्री डिकेन्द्र नेताम, जनपद पंचातय सीईओ श्री पन्नालाल धु्रव, जनपद पंचायत गुरूर के पदाधिकारी, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बिहान टीम के सदस्यों और अध्यक्ष सियादेवी मंदिर ट्रस्ट श्री भरतलाल साहू एवं अन्य सदस्यों ने सहभागिता की। सभी ने श्रमदान एवं पौधरोपण के माध्यम से ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना को साकार किया।
     सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़े कार्यों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों को सेवा कार्यों से जोड़ते हुए स्वच्छ, सुंदर और हरित वातावरण के निर्माण में सामूहिक योगदान सुनिश्चित करना है।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english