वर्षा के दौरान गड्ढों की डब्लू एम एम सामग्री से की गई मरम्मत, वर्षा ऋतु के बाद होगा बी.टी. पैच वर्क
लोहारा-बालोद मार्ग का मामला
वर्षा ऋतु के बाद होगा बी.टी. पैच वर्क*
*18.90 किलोमीटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए 21 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार*
बालोद/ लोहरा-बालोद मार्ग का मामला जो 18 किलोमीटर लंबी लाइफलाइन है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण संबंधी वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।
मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री आर.एन. उसेंडी ने जानकारी दी कि लोहारा-बालोद मार्ग में वर्षा ऋतु के दौरान आवश्यकता के अनुसार गड्ढों की मरम्मत डब्लू एम एम (वेट मिक्स मैकडम) सामग्री से कराई गई है। वर्तमान में लगातार वर्षा होने के कारण मार्ग में पुनः बने गड्ढों की भी डब्लू एम एम सामग्री से मरम्मत की गई है। विभाग के अनुसार वर्तमान में मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
श्री उसेंडी ने बताया कि वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद मार्ग में बी.टी. पैच मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही लोहारा-बालोद मार्ग के 18.90 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण के लिए वित्तीय वर्ष 2027-28 के मूल बजट में शामिल करने हेतु 21 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव को शीघ्र ही उच्च कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।
*विभाग ने स्पष्ट की वास्तविक स्थिति*
लोक निर्माण विभाग मुख्य कार्यपालन अभियंता श्री आर.एन. उसेंडी ने स्पष्ट किया है कि मार्ग की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं, जबकि स्थायी सुदृढ़ीकरण के लिए बजट प्रस्ताव तैयार कर उच्च कार्यालय को भेजने की प्रक्रिया जारी है। इस प्रकार मार्ग की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य चरणबद्ध रूप से किए जा रहे हैं।
Fie photo

.jpeg)











.jpg)
Leave A Comment