ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा संकल्प अभियान- महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम

0- बिहान’ की सक्रिय दीदियों को पॉक्सो, बाल विवाह, चाइल्ड हेल्पलाइन और साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा के मार्गदर्शन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू के नेतृत्व में समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
      कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ की सक्रिय दीदियों को जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन मिशन शक्ति की टीम द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को पॉक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों से अवगत कराया गया।
बच्चों की सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर जोर
     जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों के लिए गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव तथा किसी भी प्रकार के शोषण या संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में सरल तरीके से जानकारी दी गई। महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 तथा बच्चों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई।
       अधिकारियों ने बताया कि संकट की स्थिति में समय पर सूचना देना और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करना महत्वपूर्ण है। जागरूकता के माध्यम से महिलाएं और समुदाय बच्चों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सामुदायिक भागीदारी जरूरी
          कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों से अपने गांव और समुदाय में भी महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा करने की अपील की गई। जागरूकता के माध्यम से बाल विवाह, बाल शोषण और साइबर अपराध जैसी समस्याओं की रोकथाम में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
        कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के जिला समन्वयक श्री शेषपाल साहू, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू, श्री अखिलेश डहरे, श्री वेद प्रकाश साहू, परियोजना समन्वयक श्री डामेन्द्र साहू, चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर तथा मिशन शक्ति से डॉ. एस. कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english