वृद्धाश्रम में पहुंची विधिक सेवा की पहल
बालोद. छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर से आए न्यायिक अधिकारियों द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोद के अंतर्गत संचालित विधिक सेवा गतिविधियों में सहभागिता देते हुए वृद्धाश्रम बालोद में विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वृद्धजनों एवं अन्य जरूरतमंद हितग्राहियों को विधिक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान नालसा की योजनाओं एवं विधिक सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में होने वाली श्रवण संबंधी कठिनाइयों से राहत मिल सके। साथ ही एक दिव्यांग बच्ची को ट्राईसाइकिल प्रदान की गई, ताकि वह अधिक सुगमता से आवागमन कर सके और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सके। योजनाओं में वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांगजनों सहित विभिन्न जरूरतमंद वर्गों तक विधिक सेवाएं और योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
श्री अमित प्रताप चन्द्रा, अवर सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं सुश्री भारती कुलदीप, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद द्वारा विधिक सेवा संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करते हुए हितग्राहियों तक शासन एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली गई। शिविर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विधिक सेवा केवल न्यायालय तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक पहुंचकर उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना भी इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उक्त कार्यक्रम में जिला बालोद के समस्त पैरालीगल वालिंटियर्स को भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।





.jpeg)




.jpg)
Leave A Comment