जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद ने वन्दे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम में दिया विधिक जागरूकता का संदेश
बालोद. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी प्लान ऑफ एक्शन के अंतर्गत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के अध्यक्ष श्री श्यामलाल नवरत्न के निर्देशानुसार आज 25 सितंबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद द्वारा ’वन्दे मातरम’ सामूहिक गायन कार्यक्रम में सहभागिता दी गई। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देश की अखंडता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद सुश्री भारती कुलदीप के द्वारा कार्यक्रम में राष्ट्रगीत ’वन्दे मातरम’ का गायन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित स्कूल के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं बच्चों के द्वारा भी उत्साहपूर्वक सामूहिक गायन में सहभागिता दी गई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत के माध्यम से देश के प्रति सम्मान, समर्पण एवं नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना की भावना को जागृत करने का संदेश दिया गया। उनके द्वारा कहा गया कि ’वन्दे मातरम’ केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, मातृभूमि के प्रति प्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। ऐसे सामूहिक कार्यक्रम नागरिकों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस कार्यक्रम में प्राधिकरण के पैरालीगल वालिंटियर्स उपस्थित होकर कार्यक्रम में अपना-अपना योगदान प्रदान किया गया।







.jpeg)




.jpg)
Leave A Comment