सेवा संकल्प अभियान- महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
बालोद. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुँचाने के लिए बालोद में एक विशेष व्यापक प्रचार-प्रसार व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। राज्य बाल संरक्षण समिति और महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर के निर्देशों के तहत,कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को संपन्न कराया गया।
45 बिहान समूहों की महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
सिवनी के बालोद बाजार में आयोजित इस शिविर का नेतृत्व जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू ने किया। इसमें जेंडर बी.आर.पी. और विभिन्न विकासखंडों (डौंडीलोहारा, डौंडी, गुण्डरदेही, गुरूर, बालोद) से आए कुल 45 बिहान समूह के लगभग 40 जिला व विकासखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं को रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया गया।
मुख्य योजनाएं और महत्वपूर्ण कानून
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को मिशन वात्सल्य, मिशन शक्ति, सखी वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के कार्यों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महत्वपूर्ण अधिनियम बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, पॉक्सो एक्ट 2012 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 के कानूनी प्रावधानों को विस्तार से समझाया गया।
बाल सुरक्षा एवं देखरेख पर विशेष जोर
कार्यक्रम में बच्चों की बेहतर देखरेख, सुरक्षा, शिक्षा, प्रशिक्षण और पुनर्वास के लिए काम कर रही वैधानिक इकाइयोंकृजैसे किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, विशेष किशोर पुलिस इकाई और जिला बाल संरक्षण इकाई की भूमिका के बारे में सारगर्भित जानकारी साझा की गई।
इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू, परियोजना समन्वयक श्री वेदप्रकाश साहू, मिशन शक्ति जिला समन्वयक डॉ. एस. कुमार और आउटरीच वर्कर श्री अखिलेश कुमार डहरे ने उपस्थित रहकर मार्गदर्शन व विस्तृत जानकारी प्रदान की।







.jpeg)




.jpg)
Leave A Comment