ब्रेकिंग न्यूज़

 फसल भौतिक सत्यापन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से शत-प्रतिशत करें पूर्ण: कलेक्टर मिश्रा

0- डिजिटल फसल सर्वेक्षण के शेष खसरों का भौतिक सत्यापन समय-सीमा में होगा पूर्ण
0- राजस्व निरीक्षकों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व, मोबाइल ऐप से दर्ज होगी खसरों की लोकेशन
बालोद. संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित कार्यशाला में फसल भौतिक सत्यापन मोबाइल ऐप के उपयोग के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
         कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण किसानों एवं कृषि क्षेत्र से संबंधित शासकीय कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है। शेष खसरों का भौतिक सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आबंटित खसरों की लोकेशन मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज करते हुए फसल भौतिक सत्यापन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा है।
मोबाइल ऐप के माध्यम से होगा फसल भौतिक सत्यापन
      यह प्रशिक्षण फसल भौतिक सत्यापन मोबाइल ऐप के उपयोग के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऐप के माध्यम से खसरों की लोकेशन दर्ज करने की प्रक्रिया तथा कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
गौरतलब है कि सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिले के 683 ग्रामों में कुल 06 लाख 72 हजार 288 खसरों का डिजिटल फसल सर्वेक्षण किया जा चुका है और शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा में शेष खसरों का फसल भौतिक सत्यापन कर सर्वेक्षण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
       उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार शेष खसरों के फसल भौतिक सत्यापन के लिए राजस्व निरीक्षकों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को उनके प्रभार क्षेत्र के ग्रामों का दायित्व सौंपा गया है। कर्मचारियों को ग्रामवार खसरों का आबंटन पृथक से किया जाएगा। संबंधित अधिकारी-कर्मचारी फसल भौतिक सत्यापन मोबाइल ऐप के माध्यम से खसरों की लोकेशन, अक्षांश एवं देशांतर की प्रविष्टि करेंगे।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english