ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा संकल्‍प अभियान-  शक्ति नगर वार्ड-18 में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

दुर्ग. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत  शक्ति नगर वार्ड-18 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा संगठन वृत्ति चंद्राकर, एमआईसी सदस्य ठेवनारायण चंद्राकर एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजु तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस एवं गोली-चम्मच खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कुल 25 बच्चों ने भाग लिया। महिलाओं के लिए बिंदी लगाओ प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें प्रागेर चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का वजन एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वस्थ बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। गर्भवती महिला डेनिन सायका की गोदभराई की रस्म तथा 6 माह पूर्ण कर चुकी विशिका साय का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। एएनएम पूजा वर्मा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीबी स्क्रीनिंग की गई। कार्यक्रम में 8 गर्भवती महिलाएं, 8 धात्री महिलाएं, 5 किशोरी बालिकाएं तथा 21 अन्य महिला हितग्राही उपस्थित रहीं। वार्ड-18 समिति के उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा द्वारा 24 बच्चों को न्यौता भोज कराया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन का सम्मान किया गया। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english