ऐप के माध्यम से स्लॉट बुक कर श्रद्धालुओं ने किया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
0- नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में अब तक 638 प्रतिमाओं का विसर्जन
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा गणेश प्रतिमाओं के व्यवस्थित एवं सुगम विसर्जन के लिए चिन्हांकित तालाबों में विसर्जन हेतु श्रद्धालुओं को ऐप के माध्यम से पहले से स्लॉट बुक करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। स्लॉट बुकिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं ने अपनी सुविधानुसार विसर्जन का समय निर्धारित किया, जिससे विसर्जन स्थलों पर भीड़ को व्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने में मदद मिली।
निगम क्षेत्र के विभिन्न चिन्हांकित तालाबों में अब तक दर्ज गणेश प्रतिमा विसर्जन की स्थिति इस प्रकार है—
जोन क्रमांक-01
भेलवा तालाब, कोहका — 16
आमा तालाब — 11
आलबंद तालाब — 09
आर्यनगर तालाब — 10
कुल — 46
जोन क्रमांक-02
शीतला तालाब, सुपेला — 21
शीतला तालाब, कुरुद — 22
नकटा तालाब, कुरुद — 29
शिवशक्ति तालाब, घासीदास नगर — 19
मुक्तिधाम के सामने तालाब, रामनगर — 12
कुल — 103
जोन क्रमांक-03
वार्ड क्रमांक 56, सेक्टर-02 तालाब — 61
जोन क्रमांक-04
वार्ड क्रमांक 40, दर्री तालाब — 28
जोन क्रमांक-05
वार्ड क्रमांक 64, जयंती स्टेडियम तालाब — 228
वार्ड क्रमांक 70, महाकालेश्वर मंदिर के पास तालाब — 50
वार्ड क्रमांक 70, हुडको तालाब — 122
कुल — 400
इस प्रकार नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के चिन्हांकित तालाबों में अब तक कुल 638 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन दर्ज किया गया है।
नगर निगम द्वारा विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि निर्धारित स्थलों पर ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करें तथा विसर्जन के दौरान स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखते हुए निगम की व्यवस्थाओं में सहयोग करें।










.jpg)
Leave A Comment