ब्रेकिंग न्यूज़

 बारिश से जलभराव वाले क्षेत्रों में निगम की त्वरित कार्रवाई

0- जाम कचरा हटाकर पानी निकासी की व्यवस्था
भिलाईनगर। रात्रिकाल से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। कुछ स्थानों पर पुलिया एवं नालियों में कचरा फंस जाने के कारण पानी का बहाव प्रभावित हुआ, जिसे देखते हुए निगम द्वारा तत्काल मैदानी अमले को सक्रिय कर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
   निगम आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कर्मियों एवं संबंधित अमले द्वारा जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर पुलिया, नालियों एवं पानी के निकासी मार्ग में फंसे कचरे को हटाया गया है। जहां भी पानी का बहाव अवरुद्ध मिला, वहां तत्काल सफाई कर पानी निकासी का रास्ता बनाया गया है। निगम का मैदानी अमला लगातार क्षेत्रों में निगरानी करते हुए जलभराव वाले स्थानों पर आवश्यक कार्रवाई किया है। बारिश के दौरान नालियों एवं पुलियों में कचरा जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित होती है, जिसके कारण सड़कों एवं आसपास के क्षेत्रों में पानी एकत्रित हो जाता है। निगम द्वारा ऐसे स्थानों पर विशेष रूप से सफाई कर कचरा हटाने के साथ ही पानी के सुचारू बहाव की व्यवस्था की गई है।
                    निगम अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कुछ स्थानों पर अस्थायी रूप से जलभराव की स्थिति बनी है। बारिश रुकने के बाद पानी की निकासी तेजी से होने लगेगी और जलभराव की स्थिति से लोगों को राहत मिलेगी। निगम का अमला बारिश के दौरान भी मैदानी क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जल निकासी एवं सफाई व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english