ब्रेकिंग न्यूज़

 आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेवा का संकल्प

0- विधायक धर्मजीत सिंह हुए शामिल, स्वयं परोसा बच्चों को भोजन
0- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का किया सम्मान     
बिलासपुर. सेवा संकल्प अभियान के पूरे जिले में आंगन मिलन सेवा का आयोजन आज से किया जा रहा है। इसी क्रम में एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 07 में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों के सेवाभाव की सराहना की।
विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा, जनभागीदारी और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन बच्चों के पोषण, मातृ स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मीना उपाध्याय, श्रीमती बिकुला मरकाम, श्रीमती कुंती कोरी, श्रीमती उर्मिला साहू तथा मितानिन श्रीमती गौतरहीन मेहर का सम्मान किया गया। सुपोषित बच्चों रुद्र नेति, आदिक पाणिक, तनिष्का वस्त्रकार, शिवांश ध्रुव एवं प्रियांशी पाटले की माताओं को भी सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर न्यौता भोज के साथ महिलाओं एवं बच्चों के लिए भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुरेश सिंह भी मौजूद थे। आंगनबाड़ी केंद्र सकरी-07 की कार्यकर्ता श्रीमती माधुरी कोरी को बच्चों के लिए खिलौने प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सीडीपीओ सकरी ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english