गणपति बप्पा मोरया जयघोष के साथ महाराष्ट्र मंडल के श्रीगणेश प्रतिमा की हुई विदाई
हवन- पूजन में यजमान विनोद शेष, अजय काले के साथ शामिल हुए पदाधिकारीगण, दिव्यांग बच्चियां व सभासद
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के अंतिम दिन हवन- पूजन और महाआरती के बाद विसर्जन के लिए लंबोदर की प्रतिमा मूषक सहित वाहन पर रखी गई। तत्पश्चात ‘गणपति बप्पा मोरया, पुढ़़च्या वर्षी लवकर या’ के जयघोष के साथ उन्हें विदाई दी गई। श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन महादेव घाट के विसर्जन कुंड में किया गया।
मंडल मुख्य समन्वक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि विसर्जन से पहले आचार्य चेतन दंडवते ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कराया और गणपति बप्पा को उनके देव लोक जाने के लिए प्रस्थान करवाया। इसके यजमान विनोद शेष और अध्यक्ष अजय मधुकर काले रहे। इस अवसर पर महिला प्रमुख विशाखा मदन तोपखानेवाले, कार्यकारिणी सदस्य निरंजन पंडित, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, सियान गुड़ी प्रभारी प्रवीण क्षीरसागर, संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रभारी परितोष डोनगांवकर, अक्षता पंडित, अनिल श्रीराम कालेले, रविंद्र ठेंगड़ी सहित दिव्यांग बालिका विकास गृह की मूक- बधिर बच्चियां व सभासद यज्ञ में शामिल हुईं।











.jpg)
Leave A Comment