ब्रेकिंग न्यूज़

किसानों ने श्रमदान से की लारिपारा व्यपवर्तन नहर की सफाई

बिलासपुर/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तखतपुर विकासखंड के ग्राम खरगहनी एवं खरगहना के किसानों ने सामूहिक श्रमदान कर लारिपारा व्यपवर्तन योजना की मुख्य नहर की सफाई की। दोनों गांवों के लगभग 10 से 15 किसानों ने इस कार्य में भाग लेकर मुख्य नहर के लगभग 2 से 3 किलोमीटर हिस्से की सफाई की।
    किसानों की इस पहल से नहर में पानी का प्रवाह सुचारु रखने और खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने में मदद मिलेगी। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से किसानों ने सिंचाई संसाधनों की देखभाल के प्रति अपनी जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत किसानों का यह प्रयास जनसहभागिता का प्रेरक उदाहरण है। अपने खेतों की जरूरतों के साथ सामुदायिक सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया गया यह श्रमदान सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english