ब्रेकिंग न्यूज़

संयुक्त कार्यालय भवन के लिए भूमि आवंटन पर दावा-आपत्ति 22 अक्टूबर को

तहसीलदार न्यायालय बिलासपुर में सुबह 11 बजे प्रस्तुत कर सकते हैं दावा-आपत्ति
बिलासपुर/ संभागीय संयुक्त संचालक कोषलेखा एवं पेंशन तथा संभागीय वित्त एवं लेखा प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर के संयुक्त भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि आवंटन के संबंध में दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। संबंधित संस्था अथवा व्यक्ति 22 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे न्यायालय तहसीलदार बिलासपुर में स्वयं अथवा अपने प्राधिकृत अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
संयुक्त भवन निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 680 लाख रुपए का बजट उपलब्ध कराया गया है। वृद्ध पेंशनरों के आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तहसील कोनी के मौजा बिरकोना, पटवारी हल्का नंबर 47 स्थित शासकीय भूमि में से 50 डिसमिल भूमि आवंटित करने का आवेदन प्रस्तुत किया गया है।
तहसीलदार बिलासपुर द्वारा जारी इश्तहार के अनुसार, प्रस्तावित भूमि आवंटन के संबंध में किसी प्रकार का दावा अथवा आपत्ति होने पर निर्धारित तिथि एवं समय पर जवाब प्रस्तुत किया जा सकता है। समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english