ब्रेकिंग न्यूज़

राज्योत्सव पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

बोले – सुशासन की सरकार में हर वर्ग का विकास, दुर्ग को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात
दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव के अवसर पर केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आज विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि सुशासन की सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, युवा, महिलाएँ और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अधोसंरचना और जनसुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहे हैं।
     केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग विधानसभा में विकास को नई गति मिली है। सड़क, भवन, नाली, पुल-पुलिया, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अनेक बड़े विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को मिली है। वर्षों से लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने के साथ ही शहर के सुनियोजित विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा संकल्प है कि दुर्ग को बेहतर सड़कें, आधुनिक सुविधाएँ और मजबूत आधारभूत संरचना मिले, जिससे आम नागरिकों का जीवन और अधिक सुविधाजनक बने।
      मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। जनता के विश्वास और सहयोग से हम दुर्ग के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प स्पष्ट है सुशासन की सरकार, हर वर्ग का विकास और विकसित दुर्ग। हमने विकास के जो वादे किए हैं, उन्हें धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। राज्योत्सव का यह अवसर विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english