ब्रेकिंग न्यूज़

 संजय नगर तालाब से मूर्तियों के अवशेष निकालने में जुटी निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर के तालाबों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 6 स्थित संजय नगर तालाब में विशेष सफाई कार्य कराया जा रहा है। टीम के कर्मचारी तालाब में विसर्जित की गई मूर्तियों के अवशेषों को बाहर निकालने का कार्य कर रहे हैं, ताकि तालाब में जमा होने वाले अपशिष्ट पदार्थों को समय रहते हटाया जा सके।
त्योहारों एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा तालाबों में मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है। विसर्जन के बाद मूर्तियों के अवशेष एवं पूजन सामग्री तालाब में रह जाती है, जिससे जल की स्वच्छता प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संजय नगर तालाब में सफाई अभियान चलाकर मूर्तियों के अवशेषों को बाहर निकाला जा रहा है। साथ ही तालाब में जमा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को भी हटाने का कार्य किया जा रहा है। निगम का उद्देश्य शहर के सभी तालाबों को स्वच्छ रखना, जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाना तथा नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा समय-समय पर तालाबों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कराई जा रही है। निगम द्वारा सफाई कार्यों की निरंतरता बनाए रखते हुए शहर के जलस्रोतों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
                        नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण एवं जलस्रोतों की स्वच्छता का भी ध्यान रखें। मूर्तियों के विसर्जन के बाद शेष सामग्री को तालाबों में न छोड़ें तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उसका उचित निपटान करें। तालाबों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने में निगम का सहयोग करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english