ब्रेकिंग न्यूज़

 मतदाता सूची पुनरीक्षण में प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण, राजनीतिक पार्टियों को कराया गया अवलोकन

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं अन्य आवश्यक सुधारों के लिए नागरिकों से दावा-आपत्ति प्राप्त हुआ है। निगम सभागार में निगम आयुक्त सुरुचि सिंह, अपर कलेक्टर लिली थॉमस, खेमलाल वर्मा, अनुविभागीय दंडाधिकारी सोनल डेविड दावा-आपत्ति, परिशिष्ट 15 एवं किये जा रहे सुधार के संबंध में राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी, प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चर्चा की गई।
                     निगम क्षेत्र के सभी पांच जोनों में अब तक कुल 13933 मतदाताओं का सुधार हेतु परिशिष्ट 15 प्राप्त हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सभी 5 जोनों के जोन आयुक्त सह सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं बी एल ओ द्वारा परीक्षण कर सुधार किया गया है। इनमें जोन क्रमांक-1 नेहरू नगर अंतर्गत 4,487, जोन क्रमांक-2 वैशाली नगर अंतर्गत 4,117, जोन क्रमांक-3 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत 2,085, जोन क्रमांक-4 शिवाजी नगर अंतर्गत 2,595 तथा जोन क्रमांक-5 अंतर्गत 649 मतदाताओं का प्रविष्टि में सुधार किया गया है। सुधार संबंधी जानकारी का अवलोकन राजनीतिक दलों को कराया गया है। राजनीतिक दलों द्वारा संतुष्टि प्रदान किया गया है, कुछ बकाया आपत्तियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। जिनका सुधार जल्द 3 दिवस के अन्दर किया जाना है। प्राप्त सभी दावा-आपत्ति के लिए परिशिष्ट 15 प्राप्त हुये हैं। प्राप्त प्रपत्रों का संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण किया जा रहा है। मतदाता सूची पुनरीक्षण के माध्यम से सूची में आवश्यक सुधार एवं अद्यतन करने की प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही को प्राथमिकता के साथ किया गया है, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन किया जा सके। 3 नवंबर को प्राप्त एवं बकाया प्राप्त दावा आपत्तियों का सुधार 6 नवंबर तक किया जाएगा।
--  
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english