दीवाली के बाद शुरू होगा तालपुरी शिवमंदिर की फेंसिंग का कार्य
-टी. सहदेव
भिलाई नगर। तालपुरी स्थित शिवमंदिर परिसर के चारों ओर फेंसिंग का कार्य दीवाली के बाद शुरू किया जाएगा। मंदिर समिति ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य पर करीब पांच लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। विधायक ललित चंद्राकर ने लगभग तीन महीने पहले विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान फेंसिंग कराने की घोषणा की थी। अब इस घोषणा पर अमल की प्रक्रिया शुरू होने से मंदिर समिति ने विधायक के प्रति आभार जताया है। फेंसिंग कार्य के लिए आवश्यक निर्माण सामग्री मंदिर परिसर में पहुंचाकर डंप कर दी गई है। इससे समिति के सदस्यों में उत्साह है।
इसके साथ ही लोगों में साउथ गार्डन के पास 9.55 लाख रुपए की लागत से कवर ड्रेन निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि मंदिर समिति लंबे समय से परिसर के चारों ओर फेंसिंग कराने की मांग कर रही थी। सुरक्षा घेरा नहीं होने के कारण आवारा पशु मंदिर परिसर में प्रवेश कर गंदगी फैलाते थे। इससे धार्मिक अनुष्ठानों और अन्य आयोजनों के दौरान समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। फेंसिंग का कार्य पूरा होने से मंदिर परिसर को आवारा पशुओं से सुरक्षित रखने के साथ ही स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।


.jpeg)








.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment