10 नवम्बर तक प्रविष्टियां आमंत्रित
दुर्ग/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव के आयोजन हेतु दुर्ग जिले के पारंपरिक आदिवासी लोक कला (नर्तक) दलों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। जिले से प्राप्त प्रविष्टियों में से जिला स्तर पर चयनित उत्कृष्ट दल को आगामी 13 नवम्बर 2026 को जिला रायगढ़ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना होगा, जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले दल को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
ए.सी.टी. दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार इच्छुक दल 10 नम्वबर 2026 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आसिवासी विकास दुर्ग में तत्काल अपने नर्तक दलों में सदस्यों की संख्या, साज-सज्जा, वाद्य यंत्र, गणवेश व थीम आदि की विस्तृत जानकारी के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं। विलंब से प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार किया जाना संभव नहीं हो सकेगा।

.jpeg)









.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment