ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा सहित महालक्ष्मी कपड़ा बाजार पंडरी क्षेत्र की व्यवस्था का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण

 *उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के महालक्ष्मी मार्केट के पीछे देवेन्द्र नगर थाने के समीप जनसुविधा हेतु शेड लगवाकर वाहन पार्किंग की सुचारू व्यवस्था देने के निर्देश*

*महालक्ष्मी मार्केट के पास निर्माणाधीन शौचालय के अधूरे शेष कार्यो को शीघ्र पूर्ण कर लोकार्पित करने के दिये निर्देश*
 रायपुर - आज रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा सहित रायपुर नगर निगम जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहीद हेमूकालाणी वार्ड क्षेत्र में पंडरी महालक्ष्मी कपडा मार्केट की व्यवस्था का महालक्ष्मी कपडा मार्केट पंडरी व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष श्री महेन्द्र धाडीवाल एवं जोन 2 जोन कमिश्नर श्री पीडी घृतलहरे की उपस्थिति में प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
 
निरीक्षण के दौरान रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने नगर निगम जोन 2 कमिश्नर को शहीद हेमूकालाणी वार्ड अंतर्गत महालक्ष्मी कपडा मार्केट पंडरी के पीछे एवं देवेन्द्र नगर पुलिस थाना के पास जनसुविधा एवं सुगम यातायात की दृष्टि से शेड लगाकर वाहन पार्किंग की सुचारू व्यवस्था प्रशासनिक तौर पर शीघ्र करवाया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया। रायपुर उत्तर विधायक ने महालक्ष्मी कपडा मार्केट पंडरी के पास वार्ड क्षेत्र में निर्माणाधीन अधूरे शौचालय के शेष विकास एवं निर्माण कार्यों को शीघ्र प्राथमिकता से पूर्ण करके जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिको को जीवन में स्वस्थ परिवेश देने हेतु शौचालय का शीघ्र लोकार्पण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english