ब्रेकिंग न्यूज़

 महाराष्ट्र मंडल के केंद्रों ने मनाई आंवला नवमीं

0- वल्लभ नगर, चौबे काॅलोनी, तात्यापारा, डंगनिया और रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने आंवले के पेड़ की पूजा कर स्वादिष्ट पकवानों का लिया आनंद
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के विभिन्न महिला केंद्रों ने अपने- अपने केंद्र में आंवला नवमीं धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष की पूजा- अर्चना कर दीप जलाएं और फिऱ पेड़ की छांव के नीचे घर से बने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया। इस दौरान कई केंद्र की महिलाओं ने रोचक खेलों का आयोजन भी लिया। 
महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने गोकुल गार्डन में आंवले के पेड़ की पूजा की। साथ में दिवाली मिलन भी आयोजित किया। इस दौरान सभी ने एक से एक गेम्‍स एंजॉय किया और अनेक व्यंजनों का स्वाद लिया। इस दौरान स्मिता चांडोळकर, प्रियंका तेंडुलकर केळकर, प्रीति केसकर, अर्चना जतकर, अपर्णा देशमुख, माधुरी गाडगे, मनीषा चिलमवार, मनीषा सदन, रोहिणी पेंडसे, सुहानी पवार चिमटे, शुभांगी आपटे और कांचन पुसदकर उपस्थित रहीं। 
इसी तरह चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने पं. रविशंकर शुक्‍ल विश्‍व विद्यालय (रविवि) परिसर स्थित बंजारी माता मंदिर पहुंचीं। वहां स्थित आंवले के पेड़ की पूजा की और पिकनिक में खूब मस्‍ती की। इस दौरान अपर्णा काळेले, माधुरी डबली, स्वाति‍ डबली, गौरी क्षीरसागर, गौरी मोकासदार, पल्लवी मुकादम, अंजलि‍ वैद्य, अक्षता पंडित, रंजना काठोटे, अवंती अग्निहोत्री, ज्योति‍ खंडेश्वर उपस्थित रहीं। 
तात्यापारा केंद्र की महिलाओं ने तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर में आंवला नवमीं का उत्सव सेलिब्रेट किया। इस दौरान निशा रहाटगांवकर, कुमुद कान्हे, आराधना शेष, कविता शेष, नमिता शेष, अलका लेले, संगीता टोपे, उषा कुत्रे, शोभा शेष, रेखा शेष, छाया गेडेकर, वर्षा डांगे, अलका संत, नेहा डोनगांवकर, संपदा राजिमवाले, रेणुका शेष, मीनाक्षी शेष, महावादी, रिया खानखोजे और सुरभि शेष शामिल रहीं। 
इसी तरह डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने भी आंवला नवमीं रविवि परिसर स्थित बंजारी मंदिर में मनाया गया। इस दौरान सभी ने आंवले पेड़ की पूजा कर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इस दौरान अनुभा जाऊलकर, नमिता शेष, अंजलि‍ काले, प्रीति रणदिवे, प्रियंका राजपूत, दीपांजली भालेराव, मीनाक्षी तारे, माधवी गिरहें, रंजना राजिमवाले, ज्योति डोळस, रश्मि डांगे, रश्मि दलाल, श्रद्धा देशमुख, श्रद्धा मरघड़े, अर्चना कुलकर्णी सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।
विशाखा तोपखानेवाले के अनुसाार रोहिणीपुरम महिला केंद्र ने अनुपम गार्डन परिसर में आंवले के पेड़ की पूजा- अर्चना की। इस अवसर पर महिलाओं ने हाउजी खेला और केंद्र की सदस्या अचला मोहरीकर का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर अचला ने अपने घर से सभी के लिए दहेर वड़ी (मीठा व्यंजन) बनाकर लाई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन और गीत भी गाए। आयोजन में केंद्र की संयोजिका चित्रा बल्की, अलका कुलकर्णी, अनिता लांगे, राजश्री वैद्य, अपर्णा जोशी, विशाखा पोगड़े, जयश्री गायकवाड़, अंजना भाके, प्राची गनोदवाले, छाया अंजनकर, शीतल कंबलकर, वीणा वंडलकर और जयश्री भूरे उपस्थित रहीं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english