विधायक सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर 154 तीर्थयात्रियों को अयोध्या धाम के लिए किया रवाना
0- मंगलमय, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की दी शुभकामनाएं
महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के 147 तीर्थयात्रियों एवं 7 शासकीय अनुरक्षकों सहित कुल 154 यात्रियों का दल आज रायपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा एवं जिले के जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया तथा उनके मंगलमय, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना प्रदेश के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य प्रदान करने वाली जनहितैषी योजना है। अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शन और वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं धार्मिक लाभ प्राप्त होगा।







.jpg)





Leave A Comment