ब्रेकिंग न्यूज़

  महासमुंद जिले में अवैध धान संग्रहण पर राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की कार्रवाई

-कोमाखान अंतर्गत ग्राम भलेसर में दो गोदामों पर संयुक्त टीम ने दी दबिश, 975 कट्टा धान जब्त
 महासमुंद / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध धान संग्रहण और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत तहसील कोमाखान के ग्राम भलेसर में राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो गोदामों से कुल 975 कट्टा अवैध रूप से संग्रहित धान जब्त किया।
संयुक्त जांच दल द्वारा ग्राम भलेसर निवासी श्री विकास चंद्राकर के गोदाम का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान गोदाम में 175 कट्टा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। टीम ने मौके पर धान की जप्ती कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए मंडी विभाग के सुपुर्द किया। इसी प्रकार श्री धनराज चंद्राकर के गोदाम में भी संयुक्त टीम ने जांच की। निरीक्षण के दौरान यहां लगभग 800 कट्टा अवैध धान (रबी फसल) का संग्रहण पाया गया। टीम द्वारा उक्त धान की जप्ती कर मंडी विभाग के सुपुर्द किया गया। इस प्रकार दोनों स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुल 975 कट्टा धान जब्त किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता, अवैध भंडारण एवं बिचौलियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। धान खरीदी व्यवस्था को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीमें लगातार क्षेत्र में निरीक्षण कर रही हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english