ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ जल्द ही मखाना उत्पादक राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाएगाः डा. चंदेल

दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला की हुई शुरुआत
छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उड़ीसा के किसान हुए शामिल
रायपुर।
छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण की संभावनाओं पर विचार मंथन हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड तथा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में आज कृषि महाविद्यालय, रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। स्वामी विवेकानन्द सभागार में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। शुभांरभ समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी तथा जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा उपस्थित थे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने इस अवसर पर कहा कि अपने अनोखे पौष्टिक गुणों की वजह से आज मखाना दुनिया भर में सुपर फूड के नाम से विख्यात हो रहा है और सेहत से भरपूर होने के कारण काफी लोकप्रिय भी हो चुका है। डाॅ. चंदेल ने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा  अपने कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों को मखाने की खेती हेतु प्रशिक्षण और प्रोत्साहन प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मखाना बोर्ड में शामिल होने के बाद से छत्तीसगढ़ में भी मखाना की खेती में तेजी से विस्तार हुआ है और उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ एक मखाना राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। श्री चंद्रहास चंद्राकर एवं श्री सुरेश चंद्रवंशी ने किसानों से मखाना की खेती को अपनाने का आव्हान किया।
कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लगभग 250-300 किसान एवं महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों सहित  मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उड़ीसा के किसान, कृषि, उद्यानिकी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर मखाना के विभिन्न उत्पादों एवं प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी पर आयोजित एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में मखाना के बीजों की पाॅपिंग कर मखाना पाॅप्स बनाने की विधि का जीवंत प्रदर्शन किसानों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। प्रदर्शनी में किसानों को मखाने की खेती के संबंध में तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला में मखाना की उन्नत खेती, प्रसंस्करण, मशीनीकरण, मूल्य संवर्धन, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा विपणन से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। विख्यात मखाना वैज्ञानिक डाॅ विद्यानाथ झा सेवानिवृत्त प्राध्यापक, दरभंगा बिहार ने मखाना फसल के बारे में परिचय देते हुए किसानों को इसके इतिहास एवं सांस्कृृतिक महत्व से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि प्रोटीन, कार्बाेहाइडेªट, अमिनों एसिड्स, बिटामिन्स, मिनरल्स तथा एंटी आक्सीडेट्स से भरपूर होने तथा लगभग नगण्य वसा होने के वजह से मखाना सुपर फूड कहलाता है। राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा के प्रमुख वैज्ञानिक डाॅ. मनोज कुमार ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मखाने की खेती के बारे जानकारी प्रदान की। राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान के वैज्ञानिक डाॅ. राहुल कुमार राउत ने मखाना प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के संबंध में जानकारी दी। डाॅ. अनिल कुमार प्रमुख अन्वेषक मखाना अनुसंधान परियोजना ने मखाना की खेती से उद्यमिता विकास विषय पर सारगर्भित जानकारी दी। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के फल विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. घनश्याम दास साहू एवं कीट विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डाॅ. गजेन्द्र चन्द्राकर ने छत्तीसगढ़ में मखाने की खेती की संभावनाएं, विस्तार, कठिनाईयां तथा उनके निराकरण के संबंध में जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान आयोजित वैज्ञानिक परिचर्चा में मखाना उत्पादक किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का निराकरण किया गया।
इस कार्यशाला के आयोजन का उद्देश्य किसानों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों एवं अन्य हितधारकों को एक मंच पर लाकर मखाना की उन्नत खेती, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं विपणन से जुड़ी नवीन तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराना तथा प्रदेश में मखाना क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय मखाना बोर्ड द्वारा प्रक्षेत्र विस्तार, बीज उत्पादन, फसल कटाई उपरांत प्रबंधन, मूल्य संवर्धन, बाजार एवं निर्यात संवर्धन के लिए विभिन्न प्रकार के अनुदान एवं सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ को शामिल किए जाने के बाद प्रदेश में मखाना उत्पादन के विस्तार की संभावनाएं बढ़ी हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एवं संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के सहयोग से वर्तमान में प्रदेश में 133.862 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना की खेती की जा रही है, जिसमें 96.438 हेक्टेयर तालाबों तथा 37.424 हेक्टेयर कम गहरे पानी वाले खेतों में है। प्रदेश में 15 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना बीज उत्पादन कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है। धमतरी, रायपुर (आरंग), बालोद, महासमुंद, गरियाबंद और जांजगीर-चांपा प्रमुख मखाना उत्पादक जिले हैं।   

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english