ब्रेकिंग न्यूज़

 जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता

-सात वर्षीय आवान की थेरेपी के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदान किया 40 हजार रुपए का चेक
-तीन जरूरतमंदों को उपचार के लिए मिली 55 हजार रुपए की आर्थिक सहायता
 रायपुर।  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को  मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में उपचार के लिए आर्थिक सहायता की उम्मीद लेकर पहुंचे जरूरतमंदों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और तत्काल मदद उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री ने आर्थिक कठिनाइयों के कारण उपचार कराने में असमर्थ तीन जरूरतमंदों को कुल 55 हजार रुपए की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। मुख्यमंत्री की इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को उपचार कराने में राहत मिली है।
जनदर्शन में रायपुर से अपने सात वर्षीय सुपुत्र मोहम्मद आवान के उपचार के लिए सहायता मांगने पहुंचे मोहम्मद आरिफ ने मुख्यमंत्री श्री साय को अपनी आर्थिक परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से प्रभावित है और उसकी नियमित थेरेपी में प्रतिमाह लगभग 40 हजार रुपए का खर्च आता है। दुर्घटना में चोटिल होने के बाद उनके पास वर्तमान में रोजगार का कोई साधन नहीं है। ऐसे में परिवार की आजीविका चलाने के साथ ही बच्चे की नियमित थेरेपी का खर्च वहन करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने पिता की व्यथा को संवेदनशीलता के साथ सुना और बच्चे की थेरेपी के लिए तत्काल 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने आवान के बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सहायता से आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे परिवार को बच्चे की थेरेपी जारी रखने में मदद मिलेगी।
इसी प्रकार पाटन से जनदर्शन में पहुंचे श्री ज्ञानेश कुमार साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे पेट संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से पीडि़त हैं और आर्थिक कठिनाइयों के कारण उपचार कराने में असमर्थ हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनकी समस्या को सुनकर उपचार के लिए तत्काल 10 हजार रुपए का चेक प्रदान किया।रायपुर के फूल चौक निवासी 70 वर्षीय श्री नरसिंह सोलंकी के उपचार के लिए भी मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री ने उनकी सुपुत्री सुश्री ऋषिका सोलंकी को 5 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा।
जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। आज जनदर्शन में जरूरतमंदों की समस्याओं को सुनकर तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की पहल जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण बनी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english