निगम जोन-1 क्षेत्र के यतियतनलाल वार्ड-4 के 8 बकायादारों पर सीलबंदी की कार्रवाई
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग के बकाया राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4 क्षेत्र के 8 बकायादारों मोहम्मद अमजद बकाया 42379 रूपए, मोहम्मद कासिम मिया बकाया राशि 63907, मोहम्मद अमजद बकाया राशि 42379 एवं 30883 रुपए, हैदर जी बकाया राशि 42379 एवं 42379 रूपए, रायपुर गैस एजेंसी गोडाउन बकाया राशि 113271 रूपए और सरोज साहू बकाया राशि 42379 रूपए के सम्बंधित व्यवसायिक परिसरों को नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग की टीम द्वारा डिमांड नोटिस और डिमांड बिल जारी किए जाने के बाद भी नगर निगम रायपुर को बकाया राशि अदा नहीं किए जाने के कारण रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्री लोकेश्वर साहू और उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा और जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार तत्काल सीलबंद करने की कार्रवाई की गई।













Leave A Comment