निगम जोन 1 ने कन्हैया लाल बाजारी वार्ड 15 क्षेत्र में भारी कचरे और गन्दगी को साफ करवा स्वच्छता कायम की
0- वार्ड 55 में संतोषी नगर कर्मा धाम नाला और जोन 10 क्षेत्र में जीई मार्ग में विशाल नगर नाला की सफाई करवाकर निकास सुगम बनाकर दिया गया स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमाक 1 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत नेताजी कन्हैया लाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 के क्षेत्र में फैले भारी कचरे और गन्दगी की सफाई करवाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया गया।
इसी प्रकार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 55 के क्षेत्र में संतोषी नगर कर्मा धाम क्षेत्र में नाले की सफाई करवाकर गंदे पानी की सुगम निकासी कायम की गयी और जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत जीई मार्ग में विशाल नगर में नाले की सफाई करवाकर सुगम निकास कायम करते हुए जन - जन को नगर निगम रायपुर द्वारा स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया गया।
--











Leave A Comment