बालोद जिले में अब तक 03 लाख 38 हजार 338 मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी
बालोद। बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 190 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 82 हजार 273 किसानों द्वारा कुल 03 लाख 38 हजार 338 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 741 करोड़ 47 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 02 लाख 73 हजार 391 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 02 लाख 12 हजार 921 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख 25 हजार 416 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 5471 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 21,685 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।












.jpeg)

Leave A Comment