कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माताश्री का निधन
-अंतिम यात्रा 28 फरवरी को सुबह 10 बजे मौलश्री विहार,रायपुर से निकलेगी
-मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षा मंत्री की माता जी के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया
रायपुर। शिक्षा और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता जी श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल का 91 वर्ष की आयु में मंगलवार 27 फरवरी को निधन हो गया। अपने पीछे वे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वे अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल,योगेश अग्रवाल,यशवंत अग्रवाल की माता, श्री विष्णु अग्रवाल की भाभी एवं पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल,अशोक अग्रवाल,देवेंद्र अग्रवाल,गणेश अग्रवाल की चाची थी।
श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल की अंतिम यात्रा रामजी वाटिका मौल श्री विहार, रायपुर से प्रात: 10 बजे निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान में किया जाएगा। .
मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षा मंत्री की माता जी के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की माता जी श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।




.jpg)








Leave A Comment