कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी के भोजराज नाग की फतह
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को हराया है। तमाम रोमांच और विवाद के बीच भोजराज नाग विजयी घोषित किये गये। बेहद नजदीकी मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को 1 हजार 884 मतों से शिकस्त दी। लगातार दूसरी बार बीरेश ठाकुर को हराया। भोजराम नाग को कुल 5 लाख 97 हजार 624 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को 5 लाख 95 हजार 740 वोट मिले हैं। इस तरह जीत का अंतर 1 हजार 884 रहा। नाग के कुल वोट का प्रतिशत 47.23 और बीरेश का 47.08 प्रतिशत रहा।


.jpg)


.jpg)





.jpg)


Leave A Comment