रतनजोत का बीज खाने से बीमार हुए आंंगनबाड़ी के 7 बच्चे, अस्पताल में भर्ती
कोण्डागांव। जिले के बनजुगानी गांव में रतनजोत का बीज खाने से एक ही परिवार के सात बच्चे बीमार पड़ गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां सभी का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि, सभी बच्चे आज सुबह घर के नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र में गए थे। जहां खेलते-खेलते उन्होंने रतनजोत का बीज खा लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगडऩे लगी। .
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने बच्चों को कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां सिविल सर्जन डॉ आरसी ठाकुर, पीडियाट्रिक डॉ रुद्र कश्यप, मेडिकल ऑफिसर डॉ अनामिका नेताम पीडि़तों का उपचार कर रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार फिलहाल बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है,।
रतनजोत का बीज खाने वाले बच्चों में नित्या पोयाम ,दिवांसी पोयाम , कांति पोयाम , आयुष पोयाम , शिवानी पोयाम , नियासा पोयाम और दीपेश पोयाम शामिल हैं। ये सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं।


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)








Leave A Comment