ब्रेकिंग न्यूज़

जगदलपुर में अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर मां- बेटे की हत्या की

जगदलपुर। शहर में अज्ञात बदमाशों ने किराना कारोबारी के घर में घुसकर महिला और उसके दो बेटों पर हमला कर दिया। इस घटना में महिला और उसके एक बेटे की मौत हो गई। दूसरा बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि लूट के इरादे से ही कुछ लोग बुधवार की देर रात घुसे थे। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है। 
मिली जानकारी के अनुसार गायत्री गुप्ता (50 साल) अनुपमा चौक के पास अपने दो बेटों नीलेश गुप्ता (32 साल) और निलेश गुप्ता (29 साल) ेके साथ रबती थीं।  बूुधवार की देर रात कुछ लोग घर में घुसेे। उन्होंने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। इसमें गायत्री गुप्ता और नीलेश की मौत हो गई।  बदमाशों ने पहले गायत्री गुप्ता पर हमला किया।  पर दोनों बेटों को निशाना बनाया। इस हमले में नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई। छोटा बेटा निलेश गंभीर रूप से घायल हो गया।. लुटेरों ने घर का सारा सामान बिखेर दिया।  सुबह-सुबह पड़ोसियों ने घर खुला देखा तो किसी अनहोनी की आशंका से उन्होंने घर में प्रवेश किया तो कमरे में मां-बेटे की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। . वहीं दूसरे कमरे में निलेश गंभीर रूप से घायल था।  लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।  दोनों मां- बटे के हाथ- पैर रस्सी और गमछे से बंधे थे। निलेश के भी हाथ-पैर लुटेरों ने बांध दिए थे।.  पुलिस ने घायल निलेश को अस्पताल पहुंचाया और मां- बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  पुलिस ने शुरुआती जांच में लूंट की आशंका जताई है। 
सांसद महेश कश्यप ने घायल युवक का हालचाल जाना
 घटना की जानकारी मिलने पर बस्तर सांसद महेश कश्यप अस्पताल पहुंचे और घायल निलेश का हालचाल जाना। 
बताया जा रहा है कि परिवार की शहर में एक किराना दुकान है।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आप-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english