करीना ने बेटे जेह संग ऐसे मनाई पहली होली
मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर इस समय मालदीव में हैं और अपने छोटे बेटे जेह अली खान के साथ होली मनाई। करीना कपूर ने बेटे के साथ की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है।
करीना इस समय फुल मस्ती के मूड में हैं और मालदीव में इंजॉय कर रही हैं। उनके साथ इस ट्रिप पर उनके दोनों बच्चे तैमूर और जेह के अलावा उनकी बहन करिश्मा कपूर और उनका बेटा कियान गया हुआ है। करीना कपूर अपनी इस ट्रिप से लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने एक प्यारी तस्वीर शेयर की है जिसमें अपने छोटे बेटे जेह के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने होली की शुभकामनाएं दी हैं। बताते चलें कि ये जेह की पहली होली है।
करीना कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर ब्लैक मोनोकिनी पहनकर अपने बेटे जेह के साथ बीच पर रेत का महल बना रही हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'होली पर हम रेत का महल बना रहे हैं। हैपी होली।' करीना कपूर की इस तस्वीर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में होली की बधाई दे रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, मनीष मल्होत्रा सहित तमाम सिलेब्स ने रिएक्शन दिया है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले नताशा पूनावाला ने मालदीव ट्रिप की झलक दिखाई थी। इसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर और नताशा पूनावाला समंदर में बिकिनी पहनकर पोज देते हुए नजर आईं। करीना कपूर की दोस्त नताशा पूनावाला भी इस ट्रिप पर उनके साथ गई हुई हैं।
करीना कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से एक तस्वीर शेयर की है। वह अपनी बहन करिश्मा कपूर और दोस्त नताशा पूनावाला के साथ समंदर में बिकिनी पहनकर पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। करीना कपूर ने इससे पहले भी अपनी मालदीव वेकेशन के फोटोज शेयर किए हैं।


.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)


Leave A Comment