26 साल की हुई रश्मिका मंदाना... उनकी ये 5 अपकमिंग फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धूम
मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना 5 अप्रैल के दिन 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। रश्मिका ने अपने एक्टिंग करिअर की शुरुआत फिल्म 'किरिक पार्टी' से की थी। डेब्यू फिल्म से ही रश्मिका ने दर्शकों को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना लिया था। ऐसे में रश्मिका अब साउथ इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं और आने वाले दिनों कई बिग बजट फिल्मों में नजर आने वाली हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको रश्मिका मंदाना की 5 अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में उम्मीद की जा रही है कि वे बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेंगी। आइये देखें ये लिस्ट....
एनिमल
रणबीर कपूर की 'एनिमल' के लिए मेकर्स ने रश्मिका मंदाना को फाइनल कर लिया है। इस फिल्म में रश्मिका से पहले लीड रोल में परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली थीं। हालांकि परिणीति के बाहर होने के बाद रश्मिका ने फिल्म में धांसू एंट्री ली है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी कर रहे हैं।
गुडबाय
रश्मिका मंदाना की फिल्म 'गुडबाय' में अमिताभ बच्चन लीड रोल में दिखाई देंगे। विकास बहल ने फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में रश्मिका नीति प्रजापति के रोल में दिखाई देंगी।
मिशन मजनू
सिद्धार्थ मल्होत्रा की स्पाई थ्रिलर 'मिशन मजनू' से रश्मिका मंदाना बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। जी हां इसी फिल्म से रश्मिका बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में रश्मिका मीनाक्षी शास्त्री का किरदार निभाएंगी। ये फिल्म इसी साल 10 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पुष्पा: द रूल
रश्मिका मंदाना को हाल ही में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में देखा गया था। इस फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अब रश्मिका फिल्म के दूसरे पार्ट यानी 'पुष्पा: द रूल' में नजर आएंगी। रिपोट्र्स के मुताबिक ये फिल्म इसी साल 16 दिसंबर के दिन रिलीज हो सकती है।
एसके 21
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक रश्मिका जल्द ही कॉलीवुड स्टार शिवकार्तिकेयन के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। हालांकि फिल्म ए सके 21 फरवरी 2022 में फ्लोर पर चली गई थी, लेकिन एक्ट्रेस की डिटेल्स अभी तक सीक्रेट हैं। ये एस थमन शिवकार्तिकेयन की 21वीं फिल्म हैं।
Leave A Comment