40 साल के हुए अभिनेता करण वी ग्रोवर , कभी इस हसीना पर छिड़कते थे जान
मुंबई। टीवी के मशहूर एक्टर करण वी ग्रोवर का आज 40वां जन्मदिन है। एक्टर के जन्मदिन के इस खास मौके पर उनकी पत्नी पॉपी जब्बल ने उन्हें शानदार अंदाज में विश किया। इतना ही नहीं, दोनों ने बर्थडे पर साथ में डिनर भी किया। करण वी ग्रोवर ने कुछ दिनों पहले ही पॉपी जब्बल संग सात फेरे लिये थे।
एक्टर करण वी ग्रोवर, पॉपी जब्बल से मिलने से पहले चंद्रमुखी चौटाला यानी कविता कौशिक को अपना दिल दे बैठे थे। दोनों ने काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया, साथ ही एक साथ 'नच बलिए' में भी नजर आए। करण वी ग्रोवर और कविता कौशिक की मुलाकात बड़ी ही शानदार थी। दोनों एक-दूसरे से पार्टी के दौरान मिले थे, जहां करण ने उन्हें ड्रिंक ऑफर की। करण की इस बात पर कविता ने उनसे पूछा, "क्या आप बार टेंडर हैं?" दोनों इस मीटिंग के बाद ही एक-दूसरे की ओर आकर्षित हो गए थे। करण वी ग्रोवर और कविता कौशिक की जोड़ी फैंस को भी खूब पसंद थी। लेकिन 'नच बलिए' के कुछ वक्त बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया था।
कविता कौशिक से ब्रेकअप के बाद करण वी ग्रोवर के नैन उनकी बीवी बन चुकीं पॉपी जब्बल से टकराए थे। दोनों की मुलाकात पार्किंग एरिया में हुई थी। पार्किंग एरिया में मिलने के बाद करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल की मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई। धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।
करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल के रिश्ते की खास बात यह है कि दोनों की कई आदतें एक-दूसरे से मिलती जुलती हैं। करण और पॉपी दोनों को ट्रैवलिंग पसंद है और दोनों का जॉडिएक साइन कैंसर है। बता दें कि करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल ने इसी साल 31 मई को परिवार और खास दोस्तों के बीच फेरे लिए। दोनों करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था।
-----
Leave A Comment