लजीज बिरयानी के दीवाने हैं ये फिल्मी सितारे, कई तो खुद घंटों किचन में बिताते हैं वक्त
मुंबई। ईद की बात हो और बिरयानी का जिक्र न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। ईद के खास मौके पर हर किसी को लजीज व्यंजन जरूर याद आते हैं। खासतौर पर बिरयानी, जो कई लोगों की फेवरेट डिश होती है। इस खास मौके पर फिल्मी सितारे भी कई तरह की डिशेज बनाते हैं और स्वाद ले-लेकर खाते हैं। इस खास रिपोर्ट में हम उन फिल्मी सितारों की बात कर रहे हैं जो बिरयानी के दीवाने हैं। इस लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान से लेकर शाहरुख खान समेत कई सितारों का नाम है जो बिरयानी के दीवाने हैं। यहां देखें इन सितारों की लिस्ट।
सलमान खान
सुपरस्टार सलमान खान को बिरयानी बहुत पसंद हैं। यही नहीं, खुद सलमान खान भी लजीज बिरयानी बनाना जानते हैं। उनका बिरयानी कुकिंग का वीडियो एक दफा खूब वायरल हुआ था।
शाहरुख खान
सुपरस्टार शाहरुख खान कई मीडिया इंटरव्यूज में ये बात बयां कर चुके हैं कि वो बिरयानी के दीवाने हैं। उन्हें खासतौर पर हैदराबादी बिरयानी बेहद पसंद है।
आमिर खान
आमिर खान भी बिरयानी को देखकर खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते। ये बात तो उनकी ये तस्वीर खुद बयां कर रही है। आमिर खान के पसंदीदा खाने में बिरयानी टॉप पर आती है।
प्रभास
खान सुपरस्टार्स के बाद बिरयानी का अगर कोई और बड़ा दीवाना है तो वो बाहुबली स्टार प्रभास है। उन्हें बिरयानी खाना न सिर्फ खुद पसंद है, बल्कि वो अपने चाहने वालों को भी अक्सर बिरयानी भेंट कर अपना मुरीद बना चुके हैं।
करीना कपूर खान
अदाकारा करीना कपूर खान को भी बिरयानी बहुत पसंद है। वो बिरयानी के लिए अपना प्यार खुलकर बयां कर चुकी है। अदाकारा का बिरयानी खाते हुए एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था।
विजय देवरकोंडा
तेलुगु सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी बिरयानी के दीवाने हैं। एक्टर को हैदराबादी बिरयानी खाना बहुत पसंद है। इसका खुलासा वो कई दफा मीडिया इंटरव्यूज में कर चुके हैं।
महेश बाबू
तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू को भी बिरयानी बेहद पसंद हैं। फिल्म स्टार ने कई दफा बिरयानी के लिए अपना प्यार खुले तौर पर बयां किया है।
मलाइका अरोड़ा
अदाकारा मलाइका अरोड़ा भी दीवानी की फैन हैं। वो कई दफा बिरयानी के लिए अपना प्यार बयां कर चुकी हैं। अदाकारा को खुद भी बिरयानी बनाना पसंद हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दिकी
फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दिकी को भी बिरयानी खाने का बहुत शौक है। वे भी अपने इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि उन्हें बिरयानी खाना बेहद पसंद हैं।
Leave A Comment