अभिषेक- निमरत पर कमेंट करके बुरा फंसीं सिमी ग्रेवाल, करनी पड़ गई पोस्ट डिलीट
मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई है। इन दिनों हर कोई अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में बात कर रहा है। 2 दिन पहले ही ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। इस दौरान बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य ने ऐश्वर्या राय को जन्मदिन की बधाई नहीं दी। माना जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और निमरत कौर के अफेयर की वजह से परिवार ऐश्वर्या राय के बारे में बात करने से बच रहा है। इसी बीच बॉलीवुड अदाकारा सिमी ग्रेवाल अभिषेक बच्चन और निमरत कौर के सपोर्ट में उतर आई हैं.। सिमी ग्रेवाल ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस ने उनको ट्रोल कर दिया है.।
दरअसल हाल ही में सिमी ग्रेवाल ने अभिषेक बच्चन की एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन बताते नजर आए थे कि किसी के साथ नाम जुड़ने से उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है वो तो केवल अपने काम पर फोकस करना पसंद करते हैं। अभिषेक ने माना था कि बहुत से लोग अपनी पत्नी को धोखा देते हैं लेकिन वो ऐसे नहीं हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सिमी ग्रेवाल ने लिखा, मैं अभिषेक को पर्सनली जानती हूं. वो एक अच्छा इंसान है। लोगों को नहीं पता कि उसकी जिंदगी में क्या चल रहा है। ऐसे में किसी को कोई भी कमेंट नहीं करना चाहिए।
ये कमेंट करके सिमी ग्रेवाल बुरी तरह से फंस गई हैं। लोगों ने जरा सी देर में सिमी ग्रेवाल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। नतीजा ये निकला कि कुछ समय में ही सिमी ग्रेवाल को अपनी ये पोस्ट इंस्टाग्राम से डिलीट करनी पड़ गई। हालांकि सिमी ग्रेवाल की पोस्ट का स्क्रीनशॉट अब भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में फराह खान ने भी अभिषेक बच्चन को सपोर्ट किया था।
Leave A Comment