ब्रेकिंग न्यूज़

 केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं और दिवाली तथा छठ के त्योहारों के समय बढ़ने वाली भीड़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने यात्रियों से बातचीत करके सुविधाओं के बारे में उनका फीडबैक भी लिया। यात्रियों ने स्टेशन पर की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।वैष्णव ने बताया कि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान प्रति वर्ष सबसे अधिक भीड़ होती है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने, सेवाओं में सुधार करने और यात्रियों को अधिक से अधिक सहूलियत देने के लिए लगातार काम कर रही है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त विशेष रेलगाडि़यां चलाई गई हैं और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिक जवानों की तैनाती की गई है। निगरानी और सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए 700 अतिरिक्त एआई कैमरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि स्टेशन पहुंचने के बाद यात्री कम से कम समय में अपनी रेलगाड़ी तक पहुंच सकें।
भारतीय रेलवे त्योहारों के दौरान यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने और यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए व्यापक प्रयास कर रही है। इनमें प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के रुकने के लिए विशेष स्थान, टिकट बुकिंग की अतिरिक्त व्यवस्था, सामान की जांच, पीने के पानी की सुविधा और साफ-सुथरे शौचालय जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य यह है कि अत्यधित भीड़ के समय भी यात्रियों को व्यवस्थित और आरामदायक यात्रा का अनुभव हो।
रेल मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर, पिछले वर्ष अनारक्षित यात्रियों के लिए शुरू की गई सुविधा के अलावा, अब आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए भी एक अलग होल्डिंग एरिया बनाया गया है। यात्रियों के प्रवेश और आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए अब एक साझा होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। सामान की जांच की सुविधा को भी स्टेशन भवन के बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे स्टेशन के अंदर पहले टिकट बुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले स्थान पर अब एक आरामदायक प्रतीक्षालय (वेटिंग एरिया) बना दिया गया है। इन व्यवस्थाओं से भीड़ कम करने और यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने में मदद मिलने के साथ ही यात्रियों को अपने संबंधित प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले एक सुविधाजनक वेटिंग एरिया उपलब्ध होता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english