ब्रेकिंग न्यूज़

खनिज संपदा से संबंधित जानकारी का होगा सार्वजनिक अवलोकन

21 दिनों तक वेबसाइट एवं पब्लिक डोमेन में उपलब्ध रहेगी प्रारूप रिपोर्ट
बालोद/जिले में खनिज संसाधनों से संबंधित जानकारी को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट 2026 का प्रारूप आम नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा इस रिपोर्ट पर आम नागरिकों, संबंधित पक्षों एवं अन्य इच्छुक व्यक्तियों से दावा-आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
’खनिज संसाधनों से संबंधित जानकारी का किया गया है संकलन’
खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में स्वीकृत एवं संचालित खनन पट्टों तथा विभिन्न विभागों से प्राप्त संबंधित जानकारियों के आधार पर जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट-2026 तैयार की गई है। यह रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यालय संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, सोनाखान भवन, नवा रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा तैयार की गई है। रिपोर्ट की दो अलग-अलग प्रारूप प्रतियां तैयार कराई गई हैं।
’21 दिनों तक वेबसाइट पर देख सकेंगे रिपोर्ट’
जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट-2026 को जिले की आधिकारिक वेबसाइट एवं पब्लिक डोमेन में 21 दिनों के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। इस दौरान आम नागरिक रिपोर्ट का अवलोकन कर उसमें दर्ज जानकारी के संबंध में अपने दावे, आपत्तियां एवं आवश्यक सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं।
’26 नवंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं दावा-आपत्ति’
इच्छुक व्यक्ति अपने लिखित आवेदन एवं सुझाव कार्यालयीन समय में 26 नवंबर 2026 तक जिला कार्यालय, खनिज शाखा, बालोद में जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
’जनभागीदारी और पारदर्शिता को मिलेगा बढ़ावा’
इस पहल का उद्देश्य जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट में शामिल जानकारी के संबंध में आम नागरिकों को अपनी बात रखने का अवसर प्रदान करना तथा प्राप्त सुझावों और आपत्तियों के माध्यम से रिपोर्ट की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाना है। जिला प्रशासन ने इच्छुक नागरिकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर रिपोर्ट का अवलोकन कर अपने सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अपील की है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english